लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने दूसरी जगह संभावनाएं तलाश रहे उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:40 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महामारी के दौर में दूसरी जगह संभावनाएं तलाश रहे वैश्विक एवं घरेलू उद्योगों को बृहस्पतिवार को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात निवेश के लिए अनुकूल एवं संभावनाओं से भरपूर है।

पटेल गुजरात सरकार के प्रस्तावित निवेश सम्मेलन 'वाइब्रैंट गुजरात 2022' के सिलसिले में यहां आयोजित एक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन 10-12 जनवरी को गांधीनगर में आयोजित होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इस सम्मेलन के लिए निवेशकों एवं उद्योगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्योग जगत के कई दिग्गजों से भी मिले।

पटेल ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ उदय कोटक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक निखिल मेसवानी, बैंक ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष एवं भारत प्रमुख काकू नखाटे और सिएट टायर्स के प्रबंध निदेशक अनंत गोयनका से मुलाकात की।

इसके अलावा वह मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावासों के प्रतिनिधियों से भी मिले।

इस दौरान पटेल ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में राजनीतिक स्थिरता, चौतरफा समग्र विकास और अनुकूल माहौल होने से गुजरात वैश्विक विकास का एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने इस पहलू पर भी जोर दिया कि दुनिया भर में भारत के सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में गुजरात का वर्चस्व रहा है।

उन्होंने वित्तीय संस्थानों, वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं स्टार्टअप को गांधीनगर के पास स्थित गिफ्ट सिटी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार