लाइव न्यूज़ :

जीएसटी दर कमीः टायर कीमतों में 300 से 2000 रुपये तक कटौती, अपोलो टायर्स ने ग्राहकों को दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 17:50 IST

GST rate reduction: यात्री वाहनों के टायरों की कीमत में 300 से 1,500 रुपये तक की कमी आएगी, जबकि ट्रक/बस रेडियल टायर की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये की कमी आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमाल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है।यात्री कार टायर, वाणिज्यिक वाहन टायर, कृषि और दोपहिया टायर शामिल हैं।मूल्य में कटौती से वाहन स्वामित्व और संचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः अपोलो टायर्स 22 सितंबर से प्रभावी जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में 300 रुपये से 2,000 रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों के टायरों की कीमत में 300 से 1,500 रुपये तक की कमी आएगी, जबकि ट्रक/बस रेडियल टायर की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये की कमी आएगी।

जीएसटी परिषद ने नए न्यूमेटिक टायर पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है, और ट्रैक्टर टायर व ट्यूब पर जीएसटी की दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी है। अपोलो टायर्स ने एक बयान में कहा कि इस नीतिगत बदलाव के अनुरूप, वह कम कर दरों का पूरा लाभ सीधे अपने ग्राहकों को देगी।

अपोलो टायर्स के उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) (भारत, सार्क और दक्षिण पूर्व एशिया) राजेश दहिया ने कहा, “संशोधित मूल्य निर्धारण सभी उत्पाद खंडों पर लागू होगा, जिसमें यात्री कार टायर, वाणिज्यिक वाहन टायर, कृषि और दोपहिया टायर शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि मूल्य में कटौती से वाहन स्वामित्व और संचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है, जिससे वाहन संचालकों, किसानों और रोजमर्रा के वाहन चालकों को समान रूप से लाभ मिलेगा। दहिया ने कहा, “कंपनी ने देश भर में नए मूल्य निर्धारण ढांचे के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अपने वितरण नेटवर्क के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।”

टॅग्स :जीएसटीGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा