लाइव न्यूज़ :

नवंबर में जीएसटी संग्रह 1.31 लाख करोड़ रुपये पर, अबतक का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर माल और सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह नवंबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो जुलाई 2017 में इस कर व्यवस्था के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक संग्रह है। इससे व्यावसायिक गतिविधियों के सामान्य होने और अनुपालन में वृद्धि का संकेत मिलता है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह लगातार पांचवां महीना है जब जीएसटी से राजस्व एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नवंबर महीने में एकत्रित कुल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 32,165 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 9,606 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 653 करोड़ रुपये सहित) है।

सीजीएसटी का मतलब केंद्रीय माल और सेवा कर है। एसजीएसटी का अर्थ राज्य माल और सेवा कर है जबकि आईजीएसटी का मतलब एकीकृत माल और सेवा कर है।

नवंबर महीने के लिए जीएसटी राजस्व नवंबर, 2020 की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है, और नवंबर, 2019 की तुलना में यह 27 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘नवंबर, 2021 के लिए जीएसटी राजस्व जीएसटी की शुरुआत के बाद से दूसरा सबसे अधिक है। यह पिछले महीने के संग्रह से अधिक है। यह आर्थिक सुधार की प्रवृत्ति के अनुरूप है।’’

अक्टूबर, 2021 में जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये था, जबकि अप्रैल, 2021 में यह सबसे अधिक 1,39,708 करोड़ रुपये था।

उच्च जीएसटी राजस्व की हालिया प्रवृत्ति विभिन्न नीति और प्रशासनिक उपायों का परिणाम है जो अतीत में अनुपालन में सुधार के लिए उठाए गए हैं। पिछले एक साल में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

जीएसटी एक जुलाई, 2017 को लागू किया गया था।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि दिसंबर, 2021 में संग्रह कम हो सकता है। नवंबर, 2021 के पहले तीन हफ्तों में ई-वे बिल जारी करने की दैनिक औसत में कमी आई है।

नायर ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्रीय जीएसटी संग्रह बढ़कर 5.8 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।’’ वित्त मंत्रालय ने बुधवार को अप्रैल, मई और जून के जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को संशोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?