लाइव न्यूज़ :

गोयल ने विश्व व्यापार संगठन जैसे वैश्विक संस्थानों को मजबूत करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बहुपक्षीय संगठनों के महत्व पर जोर देते हुए बुधवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) जैसे वैश्विक संस्थानों को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि सभी को इन निकायों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करना होगा।

विश्व व्यापार संगठन में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने आईसीआरआईईआर के 13वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय जी-20 सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि हमें विश्व व्यापार संगठन, विश्व बैंक, यूएनएफसीसीसी (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन) जैसे वैश्विक संस्थानों को मजबूत करना होगा और हम सभी को इन संगठनों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करना होगा। उन्हें अपनी प्रक्रियाओं में अधिक विश्वास, अधिक निष्पक्षता, अधिक ईमानदारी रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि सभी जी-20 देशों के लिए एक मजबूत भविष्यमुखी एजेंडा तैयार करने के लिए समान विचारधारा वाले साझेदार देशों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता है- चाहे वह जलवायु कार्रवाई हो या खाद्य सुरक्षा या ऊर्जा उपलब्धता का मामला हो।

निर्यात पर उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहले छमाही के दौरान भारत का निर्यात 197 अरब अमेरिकी डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पर्यटन और यात्रा में कमी के बावजूद सेवा क्षेत्र भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट