लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पीएसयू बैंकों में स्वतंत्र निदेशकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में स्वतंत्र निदेशकों के करीब 100 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। कामकाज के संचालन की नियामकीय जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्वतंत्र निदेशक स्तर के पद रिक्त हैं जिससे नियामकीय गैर-अनुपालन की स्थिति बन रही है। कंपनी कानून, 2013 के तहत प्रत्येक सूचीबद्ध कंपनी के कुल निदेशकों में से एक-तिहाई स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि कई सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा कुछ वित्तीय संस्थानों में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या तय जरूरत से कम है। यह न केवल कंपनी कानून का उल्लंघन है बल्कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सूचीबद्धता नियमों का भी उल्लंघन है।

उदाहरण के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी), इंडियन बैंक तथा यूको बैंक स्वतंत्र निदेशक नियमों को पूरा नहीं कर रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा बैंक ऑफ बड़ौदा को छोड़कर अन्य सरकारी बैंकों में चेयरमैन का पद रिक्त है। बैंकों के कर्मचारियों तथा अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी निदेशक और अधिकारी निदेशक के पद भी सात साल से रिक्त हैं।

एक अध्ययन के अनुसार, निफ्टी 500 में 2019 और 2020 में 72 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम थे। निफ्टी 500 के सार्वजनिक उपक्रमों में 2020 में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या पिछले साल से 133 कम थी।

कुल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, चार सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां तथा एक जीवन बीमा कंपनी है। कुछ विशेष बीमा कंपनियां मसलन भारतीय कृषि बीमा कंपनी लि. भी है।

इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान मसलन आईएफसीआई, आईआईएफसीएल, ईसीजीसी लि. और एक्जिम बैंक हैं।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में निदेशकों के 52 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?