लाइव न्यूज़ :

छोटे बैंकों के साथ गवर्नर दास की चर्चा, लेखा-जोखा पर संभावित दबाव को लेकर हुई बातचीत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और छोटे वित्त बैंकों के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को विडियों कांफ्रेस के जरिए बैठक जिसमें इन बैंकों के लेखे-जोखे की स्थिति और उस पर संभावित दबाव और उनकी नकदी की स्थिति पर चर्चा की।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि गवर्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छोटे वित्त बैंकों (एसएफबी) प्रबंध निदेशकों और सीईओ के साथ बैठक की। इस दौरान डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम डी पात्रा, एम राजेश्वर राव और आरबीआई के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दास ने कहा कि कारोबारियों और छोटे व्यवसायों को ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं देने में एसएफबी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कारोबार को बनाए रखने के साथ ही विवेकपूर्ण तरीके से जोखिम प्रबंधन पर जोर दिया।

इसके अलावा बैठक के दौरान बैंकों के बहीखाते और नकदी की स्थिति पर चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर