लाइव न्यूज़ :

‘दवा खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिये ब्लाकचेन, हाइपर लेजर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी सरकार’

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल सरकार सार्वजनिक क्षेत्र में दवा खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिये सरकारी ई-बाजार प्लेटफार्म (जेम) में हाइपर लेजर, ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी एवं इंटरनेट आफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग करने जा रही है।

जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तल्लीन कुमार ने भाषा से बातचीत में यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘ हम दवा खरीद प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमता, ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी एवं इंटरनेट आफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग करने जा रहे हैं। इससे दवा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी और नकली दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी जा सकेगी।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिये संभव होगा, क्योंकि ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी के माध्यम से आपूर्तिकर्ता के पंजीकृत होने पर मूल स्रोत की जानकारी होगी और इसमें हेरफेर करना संभव नहीं होगा। इस तकनीक से यह पता लगाया जा सकेगा कि मूल आपूर्तिकर्ता कौन है।

कुमार ने बताया कि दवा के मामलों में तापमान एक महत्वपूर्ण कारक होता है। कई दवाओं के रखरखाव के लिये तापमान निर्धारित होता है। ऐसे में कई बार सही दवा होने के बावजूद नियत तापमान पर नहीं रखे जाने से ये अप्रभावी हो जाते हैं।

उन्होंने आगे बताया, ‘‘हाइपर लेजर, ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी एवं इंटरनेट आफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग से इन विषयों पर भी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।’’

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम, सशस्त्र बल मेडिकल सेवा महानिदेशालय से इस बारे में सहयोग किया जायेगा।

जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कारीगरों, हुनरमंद लोगों द्वारा बनाये गए भौगोलिक संकेत से युक्त उत्पादों (जीआई टैगिंग) की खरीद प्रक्रिया में भी ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमता तकनीक का उपयोग किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि सरकार ने जिन्हें ‘जीआई टैग’ प्रदान किया है, उनके उत्पाद आ रहे हैं या नहीं।

गौरतलब है कि ब्लॉकचेन में एक बार किसी भी लेन-देन को दर्ज करने पर इसे न तो वहां से हटाया जा सकता है और न ही इसमें संशोधन किया जा सकता है।

वहीं, इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग तकनीक का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इंटरनेट के माध्यम से आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। इस तकनीक की मदद से जोड़े गए सभी स्मार्ट उपकरण एक दूसरे को डाटा भेजते हैं और एक दूसरे से डाटा प्राप्त कर सकते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की खरीदारी के लिए बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल ‘जेम’ की शुरूआत अगस्त 2016 में की गई थी।

कुमार ने बताया, ‘‘जेम पर राज्य और केंद्र सरकार के संगठनों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद का आंकड़ा एक साल पहले 51,154 करोड़ रुपये था, जो इस साल 25 मार्च को बढ़कर 1,00,610.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?