लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन के आंशिक आंकड़े ही जारी किये, आईआईपी 126.6 अंक पर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून सरकार ने अप्रैल माह के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के पूर्ण आंकड़े जारी नहीं करने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते पिछले साल भी सरकार ने अप्रैल महीने के आईआईपी आंकड़े जारी नहीं किये थे।

पिछले साल जून में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने कारखाना उत्पादन पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक उत्पादन पर पड़े प्रभाव के कारण आईआईपी आंकड़ों को रोक लिया गया था। इस साल भी अप्रैल के पूर्ण आंकड़े जारी नहीं किये जा रहे हैं। इस साल अप्रैल में आईआईपी 126.6 अंक रहा जो कि 2019 अप्रैल के करीब करीब बराबर ही है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह 134 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में औद्योगिक गतिविधियां काफी कुछ बंद थी।

एनएसओ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मार्च 2020 के अंत में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के कारण अप्रैल 2020 में ज्यादातर प्रतिष्ठानों में कोई काम-काज नहीं हो सका। इसके कारण औद्योगिक उत्पादन भी न के बराबर रहा। जिससे आईआईपी के पूर्ण आंकड़े प्रभावित हुए हैं। इसलिए अप्रैल 2021 के आंकड़ों की अप्रैल 2020 के साथ तुलना नहीं की जा सकती है।’’

इस साल भी महामारी की दूसरी लहर की वजह से विभिन्न राज्यों में लगाए गए अंकुशों के चलते औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। एनएसओ द्वारा जारी आंशिक आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल में आईआईपी (साधारण सूचकांक) 126.6 अंक रहा है। अप्रैल, 2020 में आईआईपी 54 अंक और अप्रैल 2019 में 126.5 अंक रहा था।

पिछले साल अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन में 57.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

आंशिक आंकड़ों के अनुसार निचले आधार प्रभाव की वजह से अप्रैल, 2021 में आईआईपी की वृद्धि दर पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 134 प्रतिशत रही है। लेकिन यदि अप्रैल, 2019 से तुलना की जाए, तो आईआईपी की वृद्धि दर स्थिर रही है।

इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में जो शुरुआती पुनरूद्धार शुरू हुआ था वह महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ है।

एनएसओ के अनुसार, अप्रैल, 2021 में खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों का सूचकांक क्रमश: 108, 125.1 और 174 अंक रहा। उपयोग आधारित वर्गीकरण के हिसाब से प्राथमिक वस्तुओं के लिए यह 126.7 अंक, पूंजीगत सामान के लिए 82.4, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 137.9 अंक और बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के लिए 134.8 अंक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर