लाइव न्यूज़ :

सरकार क्रिप्टो करेंसी पर विचार करने के लिये तैयार: ठाकुर

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार प्रशासन में सुधार के लिये क्रिप्टोकरेंसी सहित नयी तकनीकों पर विचार करने को तैयार है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उद्यमियों के संगठन ईओ पंजाब के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में प्रौद्योगिकी को अपनाने के मजबूत समर्थक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि हम नवाचार और नयी तकनीक का स्वागत करते हैं। ब्लॉकचेन एक नयी उभरती हुई तकनीक है। क्रिप्टोकरेंसी वर्चुअल करेंसी का एक रूप है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें हमेशा खुले दिमाग से नये विचारों का मूल्यांकन, अन्वेषण और प्रोत्साहन करना चाहिये।

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार अभी भी क्रिप्टोकरेंसी पर अपनी राय तैयार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?