लाइव न्यूज़ :

SMS से भर सकेंगे GST रिटर्न, मोदी सरकार कारोबारियों के लिए ला सकती है ये सुविधा

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2019 15:45 IST

नई सुविधा के जरिए ई-इनवायस तैयार हो जाएगा, जिसके जरिए जीएसटी रिटर्न का काम एक बार में ही हो जाएगा।  ई-इनवायस तैयार होने के बाद कारोबारियों को पहले से भरा हुआ जीएसटी रिटर्न मिल जाएगा। 

Open in App

कारोबारियों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भरने की प्रक्रिया को आसन बनाने के लिए परिषद तैयारी में लगा हुआ है। दरअसल, जीएसटी परिषद इसके लिए नई सुविधा पर काम कर रहा है। नई सुविधा चालू हो जाने पर कारोबारी एसएमएस के जरिए अपना जीएसटी रिटर्न भेज सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  इस सुविधा के अगले वित्त वर्ष से लागू होने की संभावना है।

मौजूदा समय में जीएसटी भरने के लिए सिस्टम में बिल अपलोड करना पड़ता था। इसके बाद ई-बे बिल जेनरेट होता है। तब जाके जीएसटी रिटर्न फाइल होता है। नई सुविधा के जरिए ई-इनवायस तैयार हो जाएगा, जिसके जरिए जीएसटी रिटर्न का काम एक बार में ही हो जाएगा।  ई-इनवायस तैयार होने के बाद कारोबारियों को पहले से भरा हुआ जीएसटी रिटर्न मिल जाएगा। 

इसके बाद पहले से भरे  जीएसटी रिटर्न की सूचना विभाग एसएमएस और ई-मेल के जरिए कारोबारियों को भेजेगा। विभाग द्वारा भेजी जानकारियों की कारोबारी पुष्टि करेगा। कारोबारियों द्वारा आए हुए मेल और एसएमएस के जवाब देते ही  जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस नई सुविधा को इनकम टैक्स की ओर से भरे हुए फॉर्म 26एएस के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।   

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित