लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विश्वस्त दूरसंचार उत्पादों के लिए वेबसाइट शुरू की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून सरकार ने मंगलवार को उन विश्वस्त उत्पादों को मंजूरी देने के लिए एक वेबसाइट शुरू की जिन्हें दूरसंचार ऑपरेटर दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश के तहत अपने नेटवर्क में लगा सकते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा जारी एक नोट में यह जानकारी दी गयी।

दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए www.trustedtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाना जरूरी है। इस साइट पर उन्हें इंगित करना होगा कि वे कौन से उपकण खरीदना चाहते हैं और किससे खरीदना चाहते हैं।

उन संबंधित विक्रेताओं को वेबसाइट तक पहुंच दी जाएगी जिनके नाम दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा लिए गए हैं।

नोट में कहा गया, " स्रोतों और उत्पादों का आकलन करने के बाद संबंधित विक्रेता और टीपीएस (दूरसंचार सेवा प्रदाता) को इसकी जानकारी दी जाती है।"

सी-डॉट ने इस पोर्टल तैयार किया है और वही इसे चला रहा है। इसका सर्वर रेलटेल के पास रखा गा है।एनएससीएस के कुछ खास कर्मी दूरसंचार क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मदद से इस काम को करते हैं।

दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देशों(एनसीडीटीएस) को 16 दिसंबर, 2020 को कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। इसका उद्येश्य गैर मैत्रीपूर्ण देशों के दूरसंचार उपकरणों के उपयोग पर नियंत्रण लगाना है क्योंकि नेटवर्क उपकरण विश्वसनीय नहीं हो तो देश की सुरक्षाके लिए खतरा पैदा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर