लाइव न्यूज़ :

खिलौना उद्योग के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार देश के खिलौना उद्योग के लिए 14 केंद्रीय मंत्रालयों के साथ सहयोग से राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 13 मान्य हस्तशिल्प खिलौना केंद्रों में जरूरत के आधार पर हस्तक्षेप किया जाएगा।

कपड़ा मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि घरेलू खिलौना उद्योग को प्रोत्साहन देने की पहल के तहत 27 फरवरी से तीन मार्च, 2021 के दौरान एक राष्ट्रीय खिलौना मेले के आयोजन का प्रस्ताव है।

मंत्रालय ने कहा कि 1,000 एकड़ एकड़ भूमि पर एक विशाल एकीकृत कपड़ा क्षेत्र और परिधान (मित्र) पार्क पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, साझा सुविधाएं और शोध एवं विकास प्रयोगशाला भी होगी।

एकीकृत टेक्साटाइल पार्क योजना के तहत अभी तक 59 टेक्सटाइल पार्कों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 22 का निर्माण पूरा हो गया है।

मंत्रालय ने कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के जरिये एक ई-कॉमर्स मंच का भी विकास कर रहा है, जिससे हस्तशिल्प कारीगरों को प्रत्यक्ष विपणन मंच उपलब्ध होगा।

मंत्रालय ने अपनी वर्ष अंत की समीक्षा में कहा, ‘‘पहले चरण में 205 हस्तशिल्प/हथकरघा केंद्रों के कारीगरों/बुनकरों को पोर्टल पर अपने उत्पाद डालने की सुविधा दी जाएगी। इनका चयन देशभर से किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें