लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आरआईएनएल के निजीकरण के लिये सौदा सलाहकारों से बोलियां आमंत्रित की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) में हिस्सेदारी बिक्री के प्रबंधन को लेकर मर्चेन्ट बैंकरों और विधि सलाहकारों से बोलियां आमंत्रित की।

बोली जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) द्वारा जारी अनुरोध प्रस्ताव दस्तावेज के अनुसार सरकार दीपम को परामर्श देने और सरकार की आरआईएनएल में रणनीतिक विनिवेश के प्रबंधन को लेकर प्रतिष्ठित मर्चेन्ट बैंकरों में से एक को सौदा सलाहकार नियुक्त करेगी।

सरकार सौदे को सुगम बनाने को लेकर विधि सलाहाकार के रूप में विधि कंपनी भी नियुक्त करेगी।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने 27 जनवरी को आरआईएनएल में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इसके साथ निजीकरण के जरिये रणनीतिक विनिवेश के माध्यम से आरआईएनएल की अनुषंगी इकाइयों/संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी भी बेची जाएगी। आरआईएनएल को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट या विजाग स्टील के नाम से भी जाना जाता है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार