लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सौर इनवर्टर, लैंप पर शुल्क बढ़ाया; उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने की योजना फिलहाल टाली

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने सोमवार को सौर इनवर्टर और लालटेन या लैंप पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया। हालांकि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दने के लिये सौर उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने की योजना पर कदम नहीं बढ़ाया।

सोलर पावर डेवलपर्स एसोसएिशन ने सरकार से सौर उपकरणों पर कुछ समय के लिये मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने की योजना फिलहाल टाले जाने का आग्रह किया था। एसोसएिशन का कहना था कि 2022 तक 1,75,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के महत्वकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिये यह जरूरी है। इसमें 1,00,000 मेगावाट सौर ऊर्जा शामिल हैं।

सौर ऊर्जा उत्पादक कंपनियां देश में सौर उपकरणों की सीमित उत्पादन क्षमता को देखते हुए इसके आयात पर निर्भर हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘हमने पहले ही यह स्वीकार किया है कि भारत मेंɅ सौर ऊर्जा कीȧ अपार संभावना है। घरेलू¢क्षमता तैयार करने के लिए, हम सौर सेल और सौर पैनलɉ के लिए चरणबद्ध विनिर्माण योजना अͬधिसूचित करेंɅगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान मेंɅ, घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए, हम सौर इनवर्टर पर शुãल्क को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और सौर लालटेन पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैंɇ।’’

नवीकरणीय ऊर्जा के लिये बजट में किये गये प्रस्तावों पर सोलर पावर डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत मित्तल ने कहा, ‘‘हम सौर ऊर्जा क्षेत्र पर भरोसा जताने को लेकर भारत सरकार का धन्यवाद करते है। उद्योग प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने और क्षेत्र की वृद्धि को अगले स्तर पर ले जाने के लिये इन सुधारों का उत्सुकतापूर्वक इंतजार कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने सौर सेल और मोड्यूल विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दिखायी है।’’

बिजली मंत्री आर के सिंह ने पिछले साल जून में सौर उपकरण पर मूल सीमा शुल्क लगाने का संकेत दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी