लाइव न्यूज़ :

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिये पीएलआई योजना एक साल बढ़ाकर 2025-26 की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सरकार ने सोमवार को मोबाइल फोन पर जोर के साथ बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विनिर्माण पर उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) की अवधि एक साल बढ़ाकर 2025-26 कर दी।

योजना के लिये अधार वर्ष 2019-20 ही रहेगा पर कंपनियों को पांच वर्ष की प्रोत्साहन की अवधि की गणना के लिये आधार वर्ष यह 2020-21 वर्ष को चुनने का विकल्प होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार के लिये नये उपायों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘अब हमने योजना की अवधि बढ़ाकर 2025-26 तक कर दी है। जिन कंपनियों ने 2020-21 में भी निवेश किया है, उसे भी योजना के तहत लिया जाएगा। क्योंकि हमने योजना के तहत उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के लिये पांच साल की अवधि के चयन में एक विकल्प दिया है।’’

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों में 10.5 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन के निर्माण के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

इन कंपनियों में सैमसंग और राइजिंग स्टार के अलावा आईफोन बनाने वाली एप्पल के लिये ठेके पर विनिर्माण करनेवाली फॉक्सकॉन होन हाई, विस्ट्रोन और पेजाट्रोन शामिल हैं।

जिन घरेलू कंपनियों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है उनमें लावा, भगवती (माइक्रोमैक्स), पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (डिक्सन टेक्नोलॉजीज), यूटीएल नियोलिंक्स और ऑप्टिमस शामिल हैं।

पात्र कंपनियों को उनकी बढ़ी हुई बिक्री पर 4-6 प्रतिशत प्रोत्साहन मिलेगा।

मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों का संगठन इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज महेन्द्रू ने कहा कि विस्तार न केवल भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में वैश्विक मूल्य श्रृंखला के एक अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगा, बल्कि यह विकासशील भारतीय कंपनियों को घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में धाक बढ़ाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्र को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण गंतव्य बनने में महत्वपूर्ण साबित होगा और वैश्विक निवेशकों को महामारी के समय में सही संदेश भी देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार