लाइव न्यूज़ :

बजट में स्टील उत्पादों पर कच्चेमाल से कम शुल्क के मसले का समाधान कर सकती है सरकार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सरकार कुछ इस्पात उत्पादों पर उल्टा शुल्क ढांचा यानी कच्चे माल पर अधिक दर से कराधान तथा तैयार सामान पर कम दर से कर लगाये जाने के मसले का समधान कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि सरकार स्टेनलेस स्टील से बने चादर समेत अन्य फ्लैट उत्पादों के विनिर्माण में लगने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क समाप्त करने पर विचार कर सकती है।

फिलहाल स्टेनलेस स्टील के ‘फ्लैट’ उत्पादों में उपयोग होने वाले प्रमुख कच्चा माल...फेरो निकेल और एस एस स्क्रैप...पर आयात शुल्क मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वाले देशों से आने वाले तैयार उत्पादों की तुलना में अधिक है।

सूत्रों ने कहा कि इससे घरेलू स्टेनलेस स्टील उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

फेरो निकेल और एसएस स्क्रैप जैसे कच्चे माल भारत में भी पर्याप्त मात्रा और अच्छी गुणवत्ता में उपलब्ध नहीं है। इन कच्चे माल पर करीब 15 प्रतिशत शुल्क लगता है।

उल्टा शुल्क ढांचे का घरेलू उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। क्योंकि एक तरफ उन्हें शुल्क के रूप में कच्चे माल के लिये उच्च मूल्य देना होता है जबकि तैयार उत्पाद पर शुल्क कम है और फलत: लागत कम है।

भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया किया। इन देशों में जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य देशों के साथ बातचीत जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब