लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ललित के चंदेल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड में नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:14 IST

Open in App

सरकार ने वित्तीय सेवा विभाग के आर्थिक सलाहकार ललित कुमार चंदेल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड में नियुक्त किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उन्हें 18 अगस्त से बोर्ड में भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। चंदेल ने ऋषिकेश अरविंद मोदक की जगह ली। चंदेल ने बैंकिंग, बीमा, पूंजी बाजार, बाहरी सहायता, ग्रामीण विकास, बिजली, सिंचाई और स्वास्थ्य सहित भारत सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न स्तरों पर काम किया है। उन्होंने वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग में निदेशक (बीमा), भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण में कार्यकारी निदेशक, सीवीओ एवं वित्तीय सलाहकार तथा तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम में पूर्णकालिक निदेशक (वित्त) जैसे मुख्य पदों पर काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो