लाइव न्यूज़ :

सरकार की उपभोक्ताओं को सलाह, धनतेरस, दिवाली पर सिर्फ हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदें

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सरकार ने मंगलवार को उपभोक्ताओं को धनतेरस और दिवाली के मौके पर सिर्फ हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने की सलाह दी।

एक सरकारी बयान में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लोगों से ‘‘बीआईएस-पंजीकृत जौहरियों से केवल हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण / चांदी के आभूषण एवं कलाकृतियां खरीदने’’ के लिए कहा है।

बयान में कहा गया है कि यदि हॉलमार्क का चिह्न आंख से दिखाई नहीं दे रहा है, तो जौहरी से उसे देखने के लिए ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ मांगें।

देश के 256 जिलों में 23 जून, 2021 से 14, 18 और 22 कैरेट सोने के आभूषणों/कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है। ये 256 जिले ऐसे जिले हैं जहां कम से कम एक परख केन्द्र और हॉलमार्किंग केंद्र है।

हॉलमार्क वाले आभूषण केवल बीआईएस-पंजीकृत सर्राफा कारोबारियों द्वारा ही बेचे जा सकते हैं।

सरकार ने उपभोक्ताओं से आभूषण खरीद के बिल लेने को भी कहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री के बिल या चालान में प्रत्येक वस्तु का अलग-अलग विवरण, कीमती धातु का शुद्ध वजन, कैरेट में शुद्धता और हॉलमार्किंग शुल्क का उल्लेख होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर