लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बावजूद मई में बढ़ा निर्यात, 67 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 20:27 IST

निर्यात में जबरदस्त उछाल देखा गया है। सरकार के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात मई में 67.39 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का निर्यात मई में 67.39 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गयाइंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में तेजी तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया

नयी दिल्ली, देश में कोरोना संकट के चलते मई के महीने में ज्यादातर राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू थीं। बावजूद इसके निर्यात में जबरदस्त उछाल देखा गया है। सरकार के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात मई में 67.39 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। 

वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में खासतौर से तेजी देखी गई। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 6.32 अरब डालर पर पहुंच गया। मई 2020 में निर्यात 19.24 अरब अमेरिकी डॉलर और मई 2019 में यह 29.85 अरब अमेरिकी डालर रहा था। 

बयान के मुताबिक मई 2021 में आयात में भी अच्छी वृद्धि हुई और यह 68.54 प्रतिशत बढ़कर 38.53 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो मई 2020 में 22.86 अरब डॉलर और मई 2019 में 46.68 अरब डॉलर रहा था। 

व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरीमंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत इस तरह मई 2021 में 6.32 अरब अमेरिकी डालर के व्यापार घाटे के साथ शुद्ध आयातक रहा है। मई 2020 में व्यापार घाटा 3.62 अरब डॉलर था। व्यापार घाटे में मई 2020 के मुकाबले 74.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मई 2019 के व्यापार घाटे 16.84 अरब डालर के मुकाबले इसमें 62.49 प्रतिशत की गिरावट आई है।’’ 

तेल के आयात में बढ़ोतरीसमीक्षाधीन महीने में तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि मई 2020 में यह 3.57 अरब अमेरिकी डॉलर था। मई 2019 में 12.59 अरब डालर का पेट्रोलियम पदार्थों का आयात हुआ था। इस साल अप्रैल-मई के दो महीनों के दौरान निर्यात बढ़कर 62.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 29.6 अरब डॉलर और अप्रैल-मई 2019 में 55.88 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल-मई 2021 के दौरान आयात 84.25 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल-मई 2020 में 39.98 अरब डॉलर और अप्रैल-मई 2019 में 89.07 अरब डॉलर था। 

आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदमविदेश व्यापार आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के संस्थापक अध्यक्ष मोहित सिंगला ने कहा कि अखबारी कागज, परिवहन उपकरण और लोहा तथा इस्पात के आयात में गिरावट आना आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वागत योग्य कदम है और इससे पता चलता है कि इस दिशा में सरकार की रणनीति कारगर रही है। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने कहा कि पिछले साल इसी महीने सख्त लॉकडाउन के कारण मई 2021 के लिए आधार प्रभाव कम होने के चलते साल-दर-साल बढ़ोतरी देखने को मिली है। परिषद ने उम्मीद जताई कि अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में मजबूत मांग के चलते वित्त वर्ष में निर्यातकों की ऑर्डर बुक मजबूत बनी रहेगी। 

कोरोना संकट के बावजूद मई के महीने में बढ़ा निर्यात 

67 प्रतिशत बढ़कर 32.21 अरब डॉलर पर पहुंचा

व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई

टॅग्स :बिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें