लाइव न्यूज़ :

निर्यातकों के पास अच्छे ऑर्डर, वृद्धि का रुख जारी रहेगा : फियो

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने कहा है कि निर्यातकों की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है और वृद्धि की यह कहानी अभी आगे जारी रहेगी। फियो के एक अध्ययन में कहा गया है कि मूल्यवर्धित वस्तुओं तथा कच्चे माल के निर्यात से देश के कुल निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा।

फियो ने कहा कि भारत के लिए 2021 की शुरुआत अच्छी हुई है और अभी तक के निर्यात आंकड़े उत्साहवर्धक हैं।

अध्ययन रपट में कहा गया है, ‘‘ज्यादातर निर्यातकों के पास अच्छे ऑर्डर हैं और हमें उम्मीद है कि यह रुख आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर या संभावित तीसरी लहर की वजह से निर्यात के मोर्चे पर यदा-कदा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, निर्यात की वृद्धि की कहानी जारी रहेगी। मूल्यवर्धित उत्पादों के साथ कच्चा माल देश के निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देगा।’’

मई में भारत का वस्तुओं का निर्यात 32.21 अरब डॉलर रहा है, जो मई, 2020 के 19.24 अरब डॉलर से 67.39 प्रतिशत अधिक है। मई, 2019 में निर्यात 29.85 अरब डॉलर रहा था।

फियो ने कहा कि खाद्य और कृषि क्षेत्रों में भारत की निर्यात वृद्धि काफी उल्लेखनीय रही है। लॉजिस्टिक्स चुनौतियों तथा ढुलाई की दरों में बढ़ोतरी के बावजूद 2020 में कई कृषि उत्पादों, प्रसंस्कृत सहित, में उत्साहवर्धक रुख देखने को मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार