लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीके की प्रगति को लेकर गोल्डमैन सैश ने भारत के आर्थिक परिदृश्य में सुधार किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:05 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर वित्तीय सेवाएं देने वाली वैश्विक कंपनी गोल्डमैन सैश ने कोविड-19 के टीके की प्रगति को देखते हुए भारत के आर्थिक परिदृश्य में मंगलवार को सुधार किया।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी में 14.8 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

कंपनी ने कहा कि दो संभावित टीकों ने संतोषजनक प्रगति दिखायी है। यह आर्थिक सुधार में बहुत मददगार साबित होगा।

रिजर्व बैंक को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

गोल्डमैन सैश ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में प्रभावशाली सुधार होगा। टीके से होने वाले लाभ तथा निम्न आधार दर के कारण 2021-22 में जीडीपी 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है।

उसने कहा, ‘‘अभी भी परिदृश्य को लेकर काफी अनिश्चितता है। अगले साल वायरस तथा टीके से संबंधित प्रगति पर निर्भर करेगा कि वृद्धि इन अनुमानों से पीछे रहती है या बेहतर कर पाती है।’’

कंपनी ने रिपोर्ट में उम्मीद व्यक्त की है कि पाबंदी संबंधी नीतियों में तथा आवागमन संबंधी अवरोधों में सामान्य स्थिति 2022 के मध्य में ही संभव है, जब टीका उपलब्ध हो जायेगा।

उसने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में अर्थपूर्ण सुधार 2021 में होगा। उपभोक्ताओं से संबंधित सेवाओं में तेजी से सुधार होगा। हालांकि कमजोर श्रम बाजार, निजी क्षेत्र की प्रभावित आय तथा बैलेंस शीट पर पड़े असर समेत कई कारक आर्थिक सुधार की गति को प्रभावित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर