लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, 22K और 24K गोल्ड की ताजा कीमत देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 19:02 IST

Gold Rates in India Today: त्योहारों के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि सोने में 330 रुपये की तेजी आई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Rate Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें आज कितनी है 22, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

Gold Rates in India Today: त्योहारों के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि सोने में 330 रुपये की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में तेजी आई और इसकी कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो पिछले सत्र में 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और हाजिर बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण, बृहस्पतिवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी ने अपना रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। कारोबारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों की भरपाई कर दी है, जिससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?