लाइव न्यूज़ :

लगातार पांच दिन उछाल के बाद आज इतना रहा सोने के भाव, चांदी में 190 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: August 27, 2019 17:37 IST

घरेलू मोर्चे पर रुपये की हाजिर कीमत डॉलर के मुकाबले 30 पैसे मजबूत हो गयी जिससे सोने का लाभ सीमित हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 39,670 रुपये 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहे। गिन्नी भी 29,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

Open in App

निरंतर पांच दिन की तेजी के बाद मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 39,670 रुपये प्रति दस ग्राम के सोमवार के स्तर पर स्थिर रहा। सोने भाव का यह नया कीर्तिमान है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव के समर्थन से चांदी 190 रुपये की तेजी के साथ 46,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

न्यूयॉर्क में कल सोना हाजिर का भाव बढ़ कर 1,531.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहां चांदी तेजी भी तेजी के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस पर थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता फिर से शुरु करने को सहमत हुए हैं और निवेशक इस बारे में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

घरेलू मोर्चे पर रुपये की हाजिर कीमत डॉलर के मुकाबले 30 पैसे मजबूत हो गयी जिससे सोने का लाभ सीमित हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 39,670 रुपये 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहे। गिन्नी भी 29,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

हाजिर चांदी की कीमत 190 रुपये की तेजी के साथ 46,740 रुपये किलो हो गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 164 रुपये घटकर 45,127 रुपये प्रति किलो पर आ गयी। चांदी सिक्का की मांग अच्छी थी और इसका भाव 2,000 रुपये के उछाल के साथ लिवाल 96,000 रुपये और बिकवाल 97,000 रुपये प्रति सैकड़ा बोला गया। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स