लाइव न्यूज़ :

सोने के भाव में मामूली सुधार, चांदी में 451 रुपय की तेजी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को तीन रुपये की मामूली बढ़त लिए रहा। वहीं चांदी के भाव में 451 रुपये तक की तेजी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोना तीन रुपये बढ़कर 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि चांदी भाव 451 रुपये की तेजी के साथ 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए।

पिछले कारोबारी दिवस में सोना 50,111 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61,572 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा के हाजिर बाजार में 24 कैरट के सोने का भाव तीन रुपये बढ़ा। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव रहना और रुपये के मूल्य में ह्रास होना है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना भाव हल्का बढ़कर 1,877 डॉलर और चांदी समान स्तर पर रहते हुए 24.20 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल