लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट?, 79200 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2200 रुपये लुढ़ककर 90000 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 19:21 IST

Gold Price Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। शुक्रवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देचांदी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही।पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।कारोबार के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने में गिरावट जारी रही।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाले इकाइयों की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। शुक्रवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88 प्रतिशत गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार के दौरान 2,621 अमेरिकी डॉलर के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने में गिरावट जारी रही।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘यह गिरावट डॉलर में आये सुधार के कारण हुआ। इसे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क दर से जुड़ी मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं से बल मिला।’’ कोटक सिक्योरिटीज के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, पिछले हफ्ते कॉमेक्स सोना कमजोर रुख के साथ बंद हुआ।

क्योंकि इजरायल और लेबनान में हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में मांग में कमी आई है। चैनवाला ने कहा कि साथ ही, लगातार मुद्रास्फीति के बारे में चिंताओं ने अगले साल दरों में कटौती की गति के बारे में संदेह पैदा किया है। एशियाई कारोबार में चांदी भी 1.36 प्रतिशत गिरकर 30.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो