लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना 79,400 रुपए पहुंचा, चांदी में 1,300 रुपये का उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 20:39 IST

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये की तेजी के साथ 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: सोना 79,400 रुपए पहुंचाSilver Price Today: चांदी में 1,300 रुपये का उछाल

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये की तेजी के साथ 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये उछलकर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

जबकि बृहस्पतिवार को चांदी 4,900 रुपये टूटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 79,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो बृहस्पतिवार को 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण बाजार धारणा मजबूत हुई, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘वर्तमान भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ।’’ वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 20.60 डॉलर प्रति औंस या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 2,685.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने में मामूली कारोबार हुआ। सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती जारी रखने की संभावना के कारण इसमें तेजी आई, हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में मुद्रास्फीति के आंकड़े थोड़े अधिक रहे।’’ एशियाई बाजार में चांदी भी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?