लाइव न्यूज़ :

सोने में 81 रुपये, चांदी में 984 रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 81 रुपये की गिरावट के साथ 46,976 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बाजार जानकारों के मुताबिक डालर के मुकाबले रुपये की दर में सुधार आने से सर्राफा बाजार में गिरावट रही।

चांदी का भाव भी इस दौरान 984 रुपये गिरकर 67,987 रुपये प्रति किलो रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,971 रुपये पर बंद हुआ था।

सोमवार को आरंभिक कारोबार में रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 74.77 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़कर 1,779 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 26.02 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने और महामारी को लेकर चिंता के चलते सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर