लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें गोल्ड का आज का रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: December 20, 2024 20:15 IST

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 170 रुपये गिरकर 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें गोल्ड का आज का रेट

Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 170 रुपये गिरकर 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 1,850 रुपये लुढ़ककर 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

पिछले सत्र में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 170 रुपये गिरकर 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि पिछला बंद भाव 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग को बताया। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष और जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "कॉमेक्स में 2,600 डॉलर के स्तर पर सोने में मामूली खरीदारी देखी गई। इसके साथ ही घरेलू एमसीएक्स बाजार में 75,500 रुपये के स्तर ने अस्थायी समर्थन के रूप में काम किया।

ब्याज दर चक्र के आसपास अनिश्चितताओं के कारण गति अस्थिर बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि फेडरल रिजर्व ने दरें कम रखने का फैसला किया है, लेकिन इसके अनुमानों ने आगे चलकर ब्याज दरों में कम कटौती का संकेत दिया है, जिसने पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों पर दबाव बनाए रखा है।’’ वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.10 डॉलर बढ़कर 2,621.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बाजार के प्रतिभागी आगामी मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर नजर रखेंगे और यदि वास्तविक आंकड़े अनुमान से अधिक आए तो कीमती धातुओं के शेयरों में अधिक बिकवाली देखी जाएगी।’’ विदेशी बाजार में चांदी की कीमत 0.41 प्रतिशत गिरकर 29.29 प्रति औंस रह गयी।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?