लाइव न्यूज़ :

डिजिटल परिचालन के जरिये गोदामों को ‘दक्ष’ बनाना चाहती है गोदरेज एंड बॉयस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर गोदरेज एंड बॉयस अपने परिचालन को डिजिटल तरीके से मजबूत करके दक्ष गोदामों या भंडारगृहों के निर्माण के मामले शीर्ष पर आना चाहती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कंपनी की लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भी कई योजनाएं हैं।

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विशेष परियोजनाएं) ए एम विश्वनाथन ने कहा कि इससे दक्षता बढ़ेगी और परिचालन की लागत कम होने के साथ समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

विश्वनाथन ने बताया कि ‘लॉजिस्टिक्स’ और ‘इंट्रालॉजिस्टिक्स’ के क्षेत्र में कंपनी की कई योजनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गोदरेज की कई योजनाएं हैं। इन पर कुछ समय से काम चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगले दस वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़े लॉजिस्टिक बाजारों में से एक होगा। हम (कंपनी) दक्ष गोदाम बनाने के मामले में शीर्ष पर होंगे। यहां इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को हटाकर उनकी जगह स्वचालित तकनीक लाई जाएगी, बल्कि हम गोदाम के डिजिटल परिचालन एवं स्वचालन की बात कर रहे हैं जिससे यह अधिक दक्ष बन सकेगा, परिचालन की लागत घटेगी और सेवाएं मुहैया करवाने का समय भी घटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर