लाइव न्यूज़ :

गोदावरी बायोरिफाइनर्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर गोदावरी बायोरिफाइनर्स ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

आईपीओ के तहत 370 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा निवेशक 65,58,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

कंपनी 100 करोड़ रुपये के आईपीओ पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो नए निर्गम का आकार घट जाएगा।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी ऋण चुकाने और गन्ना पेराई विस्तार के लिए पूंजीगत खर्च पर करेगी। इसके अलावा कंपनी इस राशि का इस्तेमाल पोटाश इकाई को पूंजीगत समर्थन तथा अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए भी करेगी।

गोदावरी बायोरिफाइनर्स देश की प्रमुख एथनॉल उत्पादक कंपनी है। कंपनी देश में एथनॉल आधारित रसासन के विनिर्माण में आगे है।

इक्विरस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल को इस निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड प्रबंधक बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा