लाइव न्यूज़ :

गोएयर ने बुधवार को विभिन्न शहरों में पहुंचायी कोरोना टीका की 15.91 लाख खुराक

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी घरेलू विमानन सेवा प्रदाता कंपनी गोएयर ने बुधवार को विभिन्न शहरों में कोरोना टीका की 15.91 लाख खुराकों की आपूर्ति की। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि ये टीके मुंबई, पुणे और चेन्नई से उठाये गये। इन्हें देश भर में जारी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की आपूर्ति की दूसरी खेप के तहत पहुंचाया गया।

कंपनी ने कहा कि उसने लखनऊ, चेन्नई, कोच्चि, पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता को बुधवार को टीके की आपूर्ति की।

कंपनी ने कहा कि उसने आपूर्ति के पहले चरण में पांच शहरों तक 7.20 लाख खुराक पहुंचाया।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला को बनाये रखने के लिये हम पहले चरण के बाद से लगातार टीके की आपूर्ति में जुटे हुए हैं। हमने पहले चरण में सात लाख से अधिक खुराक की आपूर्ति की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक