लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों पर भी दिखा चीन में फैलते कोरोना वायरस का असर, सेंसेक्स 458 अंक टूटा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 17:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 458 अंक से अधिक लुढ़क गया।सेक्स के शेयरों में टाटा स्टील को सर्वाधिक नुकसान हुआ।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 458 अंक से अधिक लुढ़क गया। चीन में फैलते कोरोना विषाणु का वैश्विक आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की आशंका से दुनिया के कई बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान करीब 500 अंक लुढ़क गया था।

अंत में यह 458.07 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरावट के साथ 41,155.12 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.25 अंक यानी 1.06 प्रतिशत टूटकर 12,119 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 4.31 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, एसबीआई, पावरग्रिड और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक तथा एक्सिस बैंक में 1.63 प्रतिशत तक की तेजी आयी। चीन में कोरोना विषाणु प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने की खबर के बाद इसके वैश्विक आर्थिक प्रभाव को लेकर आशंका बढ़ी है। इसके कारण दुनिया भर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा गया। एशिया में नये वर्ष के अवसर पर कई वित्तीय बाजार बंद रहे।

जापान का निक्की 2 प्रतिशत नीचे आ गया। वहीं यूरोप के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.24 प्रतिशत घटकर 57.95 डॉलर प्रति बैरल रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो