लाइव न्यूज़ :

टीकों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित नहीं होने पर वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार कमजोर होगा: डब्ल्यूटीओ

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बृहस्पतिवार को आगाह करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 टीकों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने में विफल रहें तो वैश्विक आर्थिक और व्यापार पुनरूद्धार कमजोर पड़ सकता है।

बृहस्पतिवार को उपलब्ध करायी गयी महानिदेशक के व्यापार संबंधित गतिविधियों पर छमाही रिपोर्ट में सदस्य देशों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बाजार खुले रहें और उसको लेकर एक भरोसा हो।

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला ने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताती है कि सदस्य देशों के व्यापार नीति पर संयम ने विश्व अर्थव्यवस्था को नुकसान सीमित करने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि हालांकि महामारी को लेकर कुछ व्यापार प्रतिबंध लागू हैं और यह सुनिश्चित करना चुनौती है कि वे वास्तव में पारदर्शी और अस्थायी हैं।

डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘रिपोर्ट में विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है कि बाजार खुले रहें और उसको लेकर भरोसा रहे। यह चेतावनी भी दी गयी है कि अगर कोविड-19 टीकों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने में विफल रहें तो वैश्विक आर्थिक और व्यापार पुनरूद्धार कमजोर पड़ सकता है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के फैलने के बाद से सदस्य देशों ने वस्तुओं के क्षेत्र में 384 कोविड-19 संबंधित व्यापार उपायों को लागू किया है। इसमें से 248 व्यापार सुगमता की प्रकृति के थे जबकि 136 को व्यापार प्रतिबंधित करने वाला माना जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार