लाइव न्यूज़ :

गति शक्ति अभियान से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप ढांचागत विकास के समन्वित प्रयासों से देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल का उत्पादन वर्ष 2025-26 तक बढ़ाकर एक अरब टन पहुंचाने की योजना है।

इस लक्ष्य को हासिल करने में गति-शक्ति योजना से खासी मदद मिलने की उम्मीद है। इस बैठक में गति शक्ति योजना के तहत कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी ढांचागत विकास पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत अक्टूबर में 100 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) की शुरुआत की थी। इसमें ढुलाई की लागत कम करने और अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए ढांचागत विकास को इस तरह अंजाम देने का लक्ष्य रखा गया है कि तमाम परिवहन साधन एक-दूसरे से संबद्ध रहें।

उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोयला भारत में ईंधन का प्रमुख स्रोत है। ऐसी स्थिति में देश भर में सबसे ज्यादा ढुलाई वाला उत्पाद भी कोयला है। ऐसे में अगर पीएम गति शक्ति योजना के अनुरूप सभी संबद्ध मंत्रालय एकीकृत ढांचागत विकास करें तो कोयला उत्पादन बढ़ाने के साथ उसकी ढुलाई भी काफी आसान हो जाएगी।

इसके लिए रेलवे की क्षमता विस्तार पर खास जोर देना होगा। दरअसल रेलवे अब भी कोयले की ढुलाई का मुख्य साधन बना हुआ है। वर्तमान में कोयला ढुलाई में रेलवे का अंशदान 64 प्रतिशत है जिसे वर्ष 2029-30 तक बढ़ाकर 75 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ने पर रेलवे के ढांचागत विस्तार के लिए शुरू 14 परियोजनाओं में भी तेजी लाई जाए।

इसके अलावा कोयला खदानों तक गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण और राजमार्गों से जोड़ने के लिए कोयला मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मिलकर काम करने को भी कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?