लाइव न्यूज़ :

गेल के चेयरमैन ने कहा, गैस मुख्य कारोबार रहेगा, वृद्धि के लिए पेट्रोरसायन क्षेत्र पर नजर

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:25 IST

Open in App

(अम्मार जैदी)

नयी दिल्ली, चार जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लि. पेट्रोरसायन क्षेत्र में विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी के चेयरमैन मनोज जैन ने कहा कि स्पेशियल्टी रसायन और नवीकरणीय ऊर्जा उसकी नई रणनीति है जिसके जरिये कंपनी प्राकृतिक गैस से आगे अपने कारोबार का विस्तार कर सकती है।

गेल के चेयरमैन ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि कंपनी ने भविष्य की संशोधित रूपरेखा ‘रणनीति 2030’ को अपनाया है। यह कंपनी की अगले दशक की यात्रा को परिभाषित करेगी।

देश की सबसे बड़ी गैस विपणन कंपनी के प्रमुख ने कहा, ‘‘इस रणनीतिक योजना से हमें बदलते उद्योग परिदृश्य में चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी और भौगोलिक विस्तार के साथ हमें वृद्धि का नया क्षेत्र उपलब्ध होगा।’’

गेल ने अपने 13,340 किलोमीटर के प्राकृतिक गैस ट्रंक पाइपलाइन के नेटवर्क के जरिये देश में कुल गैस में से 70 प्रतिशत का परिवहन किया है।

कंपनी देश में बिकने वाली कुल प्राकृतिक गैस में से 55 प्रतिशत की बिक्री करती है। कंपनी के उत्तर प्रदेश के पाता तथा असम के लेपेटकाटा में पेट्रोरसायन संयंत्र हैं। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17.5 प्रतिशत है।

जैन ने कहा कि कंपनी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उसार में मौजूदा एलपीजी संयंत्र को 2023-24 तक 8,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 5,00,000 टन सालाना के पोलीप्रोपोलीन परिसर में बदलेगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में पोलिथिलीन और पोलीप्रोपोलीन की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी पेट्रोरसायन क्षेत्र में अवसर तलाशेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में चुनिंदा स्पेशियल्टी रसायनों के लिए अवसरों का आकलन कर रहे हैं।

गेल के पास पवन और सौर बिजली उत्पादन क्षमता का 120 मेगावॉट का छोटा पोर्टफोलियो है। कंपनी का इरादा अगले तीन से चार साल में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से इसे बढ़ाकर एक गीगावॉट (1हजार मेगावाट)करने का है।

जैन ने कहा, ‘‘गैस हमारा प्रमुख खंड रहेगा, लेकिन हम पेट्रोरसायन, स्पेशियल्टी रसायन, नवीकरणीय ऊर्जा और जल जैसे क्षेत्रों में भी वृद्धि के अवसर तलाशेंगे।’’

गेल राष्ट्रीय गैस ग्रिड के महत्वपूर्ण खंडों को बिडाने के लिए 32,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा