लाइव न्यूज़ :

गडकरी को यूट्यूब से मिलती है हर महीने चार लाख रु की रॉयल्टी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:38 IST

Open in App

भरूच (गुजरात), 17 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यानों के वीडियो की रॉयल्टी के रूप में उन्हें हर महीने चार लाख रुपये मिलते हैं। महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके वीडियो को देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।

भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान उन्होंने दो काम किये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं घर पर खानसामा बन गया और वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से व्याख्यान देने लगा। मैंने ऑनलाइन 950 से अधिक व्याख्यान दिये। इसमें विदेशी विश्विद्यालयों के छात्रों के लिये दिये गये व्याख्यान शामिल हैं। उन्हें यूट्यूब पर अपलोड किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूट्यूब चैनल पर मेरे दर्शकों की संख्या काफी बढ़ी है और यूट्यूब अब मुझे हर महीने चार लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में दे रहा है।’’

अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाने वाले गडकरी ने कहा कि भारत में जो लोग अच्छे काम करते हैं, उन्हें सराहना नहीं मिलती है।

मंत्री ने आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के नेटवर्क के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि गुजरात में 35,100 करोड़ रुपये की लागत से 423 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के तहत राज्य में 60 बड़े पुल, 17 इंटरचेंज, 17 फ्लाईओवर और आठ रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे पर विश्व स्तरीय परिवहन सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सड़क किनारे सुविधाओं आदि से जुड़े 33 केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब