लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत से बातचीत के बाद ही एफटीए को अंतिम रूप दिया जायेगा: गोयल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 अगस्त वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में घरेलू हितों की रक्षा करेगी और उद्योग जगत के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही इन समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने हालांकि, घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनने और इन समझौतों में कुछ क्षेत्रों के लिए सुरक्षा की मांग नहीं करने का भी अनुरोध किया।

गोयल ने उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा 'सतत विकास के लिए सरकार और व्यवसायों के बीच तालमेल' पर आयोजित सत्र में कहा, ‘‘अगर उद्योग को लगता है कि भारतीय बाजार को दूसरे देशों के लिए खोले बिना उन्हें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के बाजार में अपने उत्पाद बेचने का बेहतर अवसर मिल जायेगा, तो उद्योग का कोई भविष्य नहीं है। उन्हें एफटीए और बाजारों के बारे में भूल जाना चाहिए।’’

गोयल ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘अगर घरेलू उद्योग को लगता है कि भारत के बाजारों को दूसरे देशों से धागा, कपड़ा, शराब, वाहन आयात के लिये खोले बिना ही भारतीय उद्योग यूरोप में शुल्क मुक्त कपड़े का निर्यात कर सकते हैं, .... यदि यह आपका व्यवहार है तो उद्योग का कोई भविष्य नहीं है। इस तरीके से एफटीए और बाजारों के बारे में भूल जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वासन देता हूं कि एफटीए से घरेलू उद्योग को कोई नुकसान नहीं होगा। आपके साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही किसी भी एफटीए को अंतिम रूप दिया जाएगा। हर उत्पाद में हर देश प्रतिस्पर्धी नहीं हो सकता।’’

गोयल ने कहा कि जहां कहीं हमारी अच्छी मजबूती है, हम उसका लाभ उठा सकते हैं, वहीं कुछ उतपादों में हमें भी खुला दिल दिखाना होगा उसके बाद ही एफटीए हो सकते हैं अन्यथा नहीं हो सकते हैं। ‘‘मुझे इस मामले में आपका समर्थन और सहयोग चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर