लाइव न्यूज़ :

एफआरएल-रिलायंस सौदा: न्यायाधीश ने सुनवाई से अलग होने की पेशकश की, पक्षों ने कहा कोई आपत्ति नहीं

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश हिमा कोहली ने अमेजन-फ्यूचर रिटेल मामले में दायर की गई याचिकाओं की सुनवाई कर रही एक खंडपीठ से खुद को अलग करने की बृहस्पतिवार को पेशकश करते हुए कहा कि उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर हैं, जो इस मुकदमे से जुड़ा एक पक्ष है।

न्यायमूर्ति कोहली की इस पेशकश पर अमेरिका स्थित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) और फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) सहित संबंधित पक्षों के वकीलों ने कहा, ‘‘हमें कोई आपत्ति नहीं है।’’

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में शामिल न्यायमूर्ति कोहली ने कहा, ‘‘मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कुछ शेयर हैं और अगर आपको इससे कोई समस्या है, तो मैं इस मामले से अलग हो जाऊंगी।’’ खंडपीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना भी शामिल है।

खंडपीठ ने इसके बाद संबंधित पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं और प्रति-याचिकाओं पर संक्षेप में सुनवाई की और मामले को अंतिम सुनवाई के लिए 23 नवंबर को सूचीबद्ध किया।

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा शाखा के हाथ में फ्यूचर रिटेल के खुदरा, थोक, रसद और वेयरहाउसिंग संपत्तियों की 24,713 करोड़ रुपये की बिक्री को रोकने की कोशिश कर रहे अमेजन ने आरोप लगाया है कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) और फ्यूचर के बीच यह सौदा, 2019 में किशोर बियानी के नेतृत्व वाली कंपनी के साथ हुए उसके अपने सौदे का उल्लंघन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें