लाइव न्यूज़ :

एफपीआइै ने जून में भारतीय बाजारों में 12,714 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: June 27, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 12,714 करोड़ रुपये डाले हैं। इससे पिछले दो माह के दौरान वे शुद्ध बिकवाल बने रहे थे।

मई में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 2,666 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,435 करोड़ रुपये निकाले थे।

डिपॉजिटरी सेवा कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार, एक से 25 जून के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 15,282 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 2,568 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 12,714 करोड़ रुपये रहा।

बजाज कैपिटल के संयुक्त चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज ने कहा कि जून में भारतीय बाजारों में प्रवाह अनुकूल वैश्विक संकेतकों तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के परिदृश्य में सुधार की वजह से बढ़ा है। कोविड-19 के मामलों में कमी के बीच अंकुशों में ढील दी गई है तथा टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ी है।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्वटी तकनीकी अनुसंधान) श्रीकान्त चौहान ने कहा कि कुल मिलाकर इस सप्ताह एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स करीब 1.49 प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस महीने आज की तारीख तक भारत और इंडोनेशिया को छोड़कर अन्य उभरते तथा एशियाई बाजारों से एफपीआई ने निकासी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर