लाइव न्यूज़ :

फार्च्यून ग्लोबल 500ः 88वें नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, सूची में 9 भारतीय कंपनी, देखिए लिस्ट

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 30, 2025 16:01 IST

Fortune Global 500: रिलायंस के अलावा एलआईसी 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक 163वें, ओएनजीसी 181वें, एचडीएफसी बैंक 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक 464वें नंबर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी।‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है।लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पाँच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं।

Fortune Global 500: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 88वें नंबर पर पहुंच गई है। कुल 9 भारतीय कंपनियां ने लिस्ट में जगह बनाई है, रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी है। लगातार 22 सालों से रिलायंस ने प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह कायम रखी हुई है। कोई भी निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट बनी नहीं रह सकी है। हालाँकि पिछले वर्ष कंपनी की रैंकिंग 86 थी। लेकिन यह 2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी।

‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है। लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पाँच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस के अलावा एलआईसी 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक 163वें, ओएनजीसी 181वें, एचडीएफसी बैंक 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक 464वें नंबर पर हैं।

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,071,174 करोड़ का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड ग्रोस रेवेन्यू दर्ज किया था। जो साल-दर-साल आधार पर 7.1% बढ़ा था। EBITDA भी 2.9% बढ़कर ₹183,422 करोड़ हो गया था। रिलायंस के सभी व्यवसायों जैसे कि ऑयल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, खुदरा और डिजिटल सेवाओं में शानदार वृद्धि दर्ज की थी।

वालमार्ट, अमेज़न और स्टेट ग्रिड फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट की पहली तीन कंपनियां हैं। इसके अलावा चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सऊदी अरामको और एप्पल जैसी कंपनियों ने पहले 10 में जगह बनाई है। जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी बनी हुई है।

इस बार की सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) समेत कुल नौ कंपनियां शामिल हैं। फॉर्च्यून पत्रिका की ताजा रैंकिंग के अनुसार, विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में 88वें स्थान पर है। कंपनी 2024 में 86वें स्थान पर थी। हालांकि, कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की छलांग लगाई है।

वर्ष 2021 में यह 155वें स्थान पर थी। रिलायंस ने लगातार 22 साल से प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में अपनी जगह कायम रखी हुई है। फॉर्च्यून की सूची में इस साल भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं। एलआईसी पिछले साल की तरह इस बार भी 95वें स्थान पर है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 2025 की रैंकिंग में 11 स्थान नीचे खिसककर 127वें स्थान पर आ गयी है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) 15 स्थान ऊपर चढ़कर 163वें स्थान पर आ गया है, जबकि एचडीएफसी बैंक 48 स्थान ऊपर चढ़कर 258वें स्थान पर रहा।

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) एक स्थान नीचे 181वें स्थान पर आ गयी है। सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियां टाटा मोटर्स 283वें स्थान पर (2024 से 12 स्थान नीचे), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) 285वें स्थान पर (27 स्थान नीचे) और आईसीआईसीआई बैंक 464वें स्थान पर (अपरिवर्तित) हैं।

अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली कंपनी बनी हुई है। उसके बाद अमेजन का स्थान है। शीर्ष 10 में तीन चीनी कंपनियां....सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी स्टेट ग्रिड तीसरे स्थान पर, चाइना नेशनल पेट्रोल पांचवें स्थान पर और तेल एवं गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिनोपेक ग्रुप छठे स्थान पर है।

दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको चौथे और एप्पल आठवें स्थान पर है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची पिछले वित्त वर्ष में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की सूची तैयार करती है। रिलायंस का एकीकृत सकल राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 7.1 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 10,71,174 करोड़ रुपये रहा था।

टॅग्स :Reliance IndustriesटाटाTataIOC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट