लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 612.73 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:12 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जुलाई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक नौ जुलाई को समाप्त इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.883 अरब डॉलर बढ़कर 611.895 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में हुई बढ़ोतरी है जो समग्र भंडार का प्रमुख घटक है। इस दौरान एफसीए 46.3 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 568.784 अरब डॉलर हो गया।

डॉलर के लिहाज से बतायी जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

आंकड़े के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार 37.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 37.333 अरब डॉलर हो गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.548 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने बताया कि आलोच्य सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशीमुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर घटकर 5.1 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?