लाइव न्यूज़ :

वन क्षेत्रः दुनिया में 9वें स्थान पर भारत, विश्व के टॉप-5 देश में रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन, देखिए एफएओ रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 13:37 IST

Forest area: तुर्किये (1,18,000 हेक्टेयर), ऑस्ट्रेलिया (1,05,000 हेक्टेयर), फ्रांस (95,900 हेक्टेयर), इंडोनेशिया (94,100 हेक्टेयर), दक्षिण अफ्रीका (87,600 हेक्टेयर), कनाडा (82,500 हेक्टेयर) और वियतनाम (72,800 हेक्टेयर) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवन प्रबंधन और पारिस्थितिक संरक्षण के मामले में एक "बड़ी उपलब्धि" है।नौवां स्थान प्राप्त किया है जबकि पिछली बार हम 10वें स्थान पर थे।कुल वन क्षेत्र 4.14 अरब हेक्टेयर है, जो पृथ्वी की 32 प्रतिशत भूमि पर है।

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर नौवें स्थान पर पहुंच गया है और वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में अपना तीसरा स्थान भी बरकरार रखा है। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बड़े पैमाने पर वनरोपण और आम लोगों की अगुवाई में हुए वन संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत का 10वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंचना सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संरक्षण के मामले में एक "बड़ी उपलब्धि" है।

मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत वृक्षारोपण अभियानों में बढ़ती जन भागीदारी और बड़े पैमाने पर राज्य सरकारों के अभियानों ने इस प्रगति में योगदान दिया है। यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यह सभी भारतीयों के लिए बहुत खुशी की बात है। हमने वैश्विक स्तर पर वन क्षेत्र के मामले में नौवां स्थान प्राप्त किया है जबकि पिछली बार हम 10वें स्थान पर थे।

वार्षिक वृद्धि के मामले में भी हमने वैश्विक स्तर पर अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है। एफएओ ने बाली में वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए) 2025 शुरू किया है।” एफएओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का कुल वन क्षेत्र 4.14 अरब हेक्टेयर है, जो पृथ्वी की 32 प्रतिशत भूमि पर है।

रिपोर्ट के अनुसार आधे से अधिक वनक्षेत्र (54 प्रतिशत) सिर्फ पांच देशों - रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन में है। ऑस्ट्रेलिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया के शीर्ष 10 वन-समृद्ध देशों में शामिल है। चीन में 2015 से 2025 के बीच वन क्षेत्र में सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध वृद्धि 1.69 मिलियन हेक्टेयर प्रति वर्ष दर्ज की गई।

उसके बाद रूसी संघ 9,42,000 हेक्टेयर और भारत 1,91,000 हेक्टेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। महत्वपूर्ण वन विस्तार वाले अन्य देशों में तुर्किये (1,18,000 हेक्टेयर), ऑस्ट्रेलिया (1,05,000 हेक्टेयर), फ्रांस (95,900 हेक्टेयर), इंडोनेशिया (94,100 हेक्टेयर), दक्षिण अफ्रीका (87,600 हेक्टेयर), कनाडा (82,500 हेक्टेयर) और वियतनाम (72,800 हेक्टेयर) शामिल हैं।

मूल्यांकन से पता चला है कि एशिया एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां 1990 से 2025 के बीच वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें चीन और भारत का योगदान सबसे अधिक है। एफएओ ने कहा कि एशिया में वनक्षेत्र विस्तार ने वैश्विक वनों की कटाई को धीमा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जबकि दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में वनों की सबसे अधिक कटाई हुई है।

टॅग्स :Forest DepartmentChinaअमेरिकारूसRussiaBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

कारोबारईपीसी क्षेत्रः 2030 तक 2.5 करोड़ से अधिक नौकरी?, 2020 के बाद से भर्ती मांग में 51 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

कारोबारसवाल है कि साइबर हमला किया किसने था ?