लाइव न्यूज़ :

विदेशी निवेशकों ने 8,400 करोड़ रुपये का निवेश किया

By भाषा | Updated: March 25, 2018 12:57 IST

पहले पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने शेयरों से 11 हजार करोड़ रुपये और ऋणपत्रों से 250 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च: कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक नरमी तथा कंपनियों की आय में सुधार की उम्मीद से विदेशी निवेशकों ने इस महीने घरेलू बाजार में अब तक 8,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि इस दौरान ऋण बाजारों से उन्होंने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की निकासी की है।ताजा आंकड़ों के अनुसार एक मार्च से 23 मार्च तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इक्विटी में 8,440 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। पहले पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने शेयरों से 11 हजार करोड़ रुपये और ऋणपत्रों से 250 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।

प्रभुदास लीलाधर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय बोदके ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी तथा अगली दो तिमाही में कंपनियों की आय में मजबूती के संकेत वृहद स्तर पर शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा के लिए जिम्मेदार रहे हैं। ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर की वृहद आर्थिक चिंताओं तथा घरेलू बाजार का उच्च मूल्यांकन फरवरी में शेयर बाजार से निकासी का मुख्य कारण रहा। मूल्यांकन के कमतर होने तथा तेलनिर्भर देशों के स्वायत्त निवेशकों द्वारा घरेलू बाजार में पैसे झोंकने से मार्च में इसमें सुधार हुआ है।’’ 

ऋणपत्रों में निकासी के बारे में जैन ने कहा कि एफपीआई ने इस क्षेत्र में फरवरी-मार्च दोनों में निकासी की है और इसका कारण संभवत: ब्याज दर में वृद्धि तथा कच्चा तेल की कीमत व राजकोषीय घाटे के कारण रुपये में गिरावट का परिदृश्य रहा है।

विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक शेयरों में 11,845 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है जबकि ऋणपत्रों से उन्होंने इस दौरान 1,700 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

टॅग्स :बिज़नेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी