लाइव न्यूज़ :

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 5.14 अरब डॉलर की कमी, डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना बड़ी वजह

By भाषा | Updated: October 19, 2018 21:04 IST

आरबीआई के आंकड़े के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 5.232 अरब डालर घटकर 369.99 अरब डालर रहा।

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) रुपये की विनिमय दर में भारी अस्थिरता को थामने के रिजर्व बैंक के प्रयासों के बीच 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.143 अरब डालर घटकर 394.465 अरब डालर रह गया। 

हाल के दशकों में किसी एक सप्ताह में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 91.58 करोड़ डालर घटकर 399.609 अरब डालर पर आ गया था।

रुपय में गिरावट को थामने के लिये केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 40 अरब डालर डाल चुका है। डालर के मुकाबले रुपया जनवरी से 16 प्रतिशत लुढ़क गया है और पिछले सप्ताह 74.43 पर आ गया है। शुक्रवार को रुपया 73.32 पर बंद हुआ।

आरबीआई के आंकड़े के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 5.232 अरब डालर घटकर 369.99 अरब डालर रहा।

विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डालर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें 31 अरब डालर की कमी आयी है।

स्वर्ण भंडार 7.14 करोड़ डालर बढ़कर 20.52 अरब डालर पहुंच गया।

टॅग्स :डॉलरइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी