लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों की विदेशी उधारी जुलाई में 60 फीसदी बढ़ी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:16 IST

Open in App

भारतीय कंपनियों ने इस साल जुलाई में विदेशी बाजारों से 3.43 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि वाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के जरिए जुटाई। यह एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले करीब 60 फीसदी अधिक है। आरबीआई के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली। भारतीय कंपनियों ने जुलाई 2020 में विदेशी बाजारों से 2.15 अरब डॉलर कर्ज लिये थे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े के अनुसार जुलाई 2021 में कुल उधारी में 3.03 अरब अमेरिकी डॉलर की ईसीबी स्वचालित मार्ग के जरिए आई, जबकि 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर अनुमोदन मार्ग के जरिए आया। आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख उधारकर्ताओं में बिजली वित्तीय सेवा क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड, एकमात्र ऐसी कंपनी थी जिसने दूसरों को उधार देने के लिए ईसीबी के अनुमोदन मार्ग के जरिए पूरे 40 करोड़ डॉलर जुटाए। स्वचालित मार्ग के जरिए उधार लेने वाली कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड और एचडीएफसी लिमिटेड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

क्रिकेटT20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक कप्तान, चोटिल आर्चर इन, जबकि SRH के ₹13 करोड़ के स्टार लिविंगस्टोन आउट, ईसीबी ने टीम का किया ऐलान

क्रिकेटक्या बेन स्टोक्स और उनकी टीम ने एशेज के दौरान पी थी बहुत ज़्यादा शराब? सीरीज़ हार के बाद ECB करेगा जांच

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?