लाइव न्यूज़ :

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने 2,752 करोड़ रु के आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 2,752 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों और प्रवर्तक समूह की संस्थाओं द्वारा बिक्री के लिए एक प्रस्ताव (ओएफएस) है।

फाइव स्टार फाइनेंस के निवेशकों में एनबीएफसी टीपीजी, मैट्रिक्स पार्टनर्स, नॉरवेस्ट वेंचर्स, सिकोइया और केकेआर शामिल हैं।

ओएफएस में एससीआई इन्वेस्टमेंट्स द्वारा 257.10 करोड़ रुपये, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी द्वारा 568.92 करोड़ रुपये, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट्स 2 एक्सटेंशन एलएलसी द्वारा 9.56 करोड़ रुपये, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स एक्स-मॉरीशस द्वारा 385.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शामिल होगी।

इसके अलावा इसमें टीपीजी एशिया एसएफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 1,349.78 करोड़ रुपये और प्रवर्तक समूह की इकाइयों द्वारा 180.93 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?