लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्धारित मानदंडों के तहत ऋण सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:13 IST

वित्त मंत्रालय में करीब दो घंटे चली बैठक में देशव्यापी बंद के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये दी गयी वित्तीय सहायता का जायजा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार बैठक में यह बात दोहरायी गयी कि बैंकों को नकद उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके। बैंकों ने कहा कि कर्ज लौटाने में चूक बढ़ने का जोखिम है लेकिन जबतक स्थिति सामान्य नहीं होती, आकलन करना कठिन है।  

नयी दिल्ली:  वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक की और उन्हें अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को निर्धारित मानदंडों के तहत हर संभव ऋण सहायता देने का निर्देश दिया ताकि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के प्रभाव से निपटने में मदद मिले।

सूत्रों के अनुसार समीक्षा बैठक सोमवार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई। इसमें देशव्यापी बंद के दौरान बैंकों के कामकाज की समीक्षा के साथ नकदी की स्थिति का जायजा लिया गया। मंत्रालय ने बैंकों से बंद के बाद की अवधि के लिये रणनीति तैयार करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटन के लिये तैयार रहने को कहा है। करीब दो घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की देशव्यापी बंद के दौरान मदद के लिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये दी गयी वित्तीय सहायता का जायजा लिया गया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में यह बात दोहरायी गयी कि बैंकों को नकद उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके। बैठक में बंद के कारण संपत्ति के खराब होने की स्थिति पर भी विचार किया गया। सूत्रों के अनुसार बैंकों ने कहा कि कर्ज लौटाने में चूक बढ़ने का जोखिम है लेकिन जबतक स्थिति सामान्य नहीं होती, आकलन करना कठिन है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम