लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री का विकसित अर्थव्यवस्थाओं से जलवायु परिर्वतन वित्त पोषण प्रतिबद्धता बढ़ाने का आग्रह

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विकसित देशों से जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों के लिए धन देने की प्रतिबद्धता का विस्तार करने तथा और उभरते देशों को जलवायु-परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने सक्षम ढांचागत सुविधाएं खड़ा करने में मदद का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारत ने राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजना पाइपलाइन (एनआईपी) की घोषणा की है। इसमें 7,000 परियोजनाओं की सूची है और सरकार ने बुनियादी ढांचा निर्माण के जरिये अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का रास्ता चुना है।

सीतारमण ने कहा कि सरकार ढांचागत परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिये विभिन्न उपायों पर भी गौर कर रही है। इसमें बुनियादी ढांचा बांड या ढांचागत परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिये राष्ट्रीय बैंक के गठन का प्रस्ताव शामिल है। राष्ट्रीय बैंक संबंधी विधेयक जल्दी ही संसद में रखा जाएगा।

‘इंटरनेशनल कांफ्रेन्स ऑन डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ (आईसीडीआरआई) को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं हर किसी को बुनियादी ढांचा के समक्ष जोखिम और जलवायु परिवर्तन के कारण देशों के समक्ष संकट की याद दिलाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विकसित देशों से अपील करती हूं कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों को लेकर वित्त पोषण के लिये जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसे बढ़ाया जाए और उसमें तेजी लायी जाए। जलवायु संबंधित प्रतिबद्धताओं और लक्ष्यों के लिये ये प्रतिबद्धताएं महत्वपूर्ण हैं।’’

सीतारमण ने कहा कि बहुपक्षीय संस्थान जलवायु परिवर्तन वित्त पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन रूपरेखा (यूएनएफसीसीसीसी) के तहत विकसित देशों की विकासशील देशों को वित्त उपलब्ध कराने की बाध्यताएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकसित देशों के लिये इस बात को समझना जरूरी है कि उन्होंने यूएनएफसीसीसी के तहत जो प्रतिबद्धताएं जतायी है, उसका पालन होना चाहिए।’’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘विकसित देशों ने सालाना 100 अरब डॉलर की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उन्हें यह समझना होगा कि यह छोटी राशि है और इसे बढ़ाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि यह प्रतिबद्धता भी पूरी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट