लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी की राज्यों की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग, जानें पहले स्थान पर कौन राज्य है

By अनुराग आनंद | Updated: September 5, 2020 16:25 IST

स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2019 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी थे।गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि देश में कारोबारी माहौल को सुगम करने के कदम के तहत हम कल राज्यों की रैंकिंग जारी करेंगे।नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जारी यह रैंकिंग कारोबारी सुधार कार्रवाई योजना के क्रियान्वयन पर आधारित होगी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को राज्यों की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की है। देश में कारोबारी माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में, बिजनेस सुधार के कार्यों की योजना को लागू करने के आधार पर राज्यों की रैंकिंग जारी की गई। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी कार्यक्रम में शामिल थे।

बता दें कि आंध्र प्रदेश को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश को रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तेलांगना है। इससे पहले तेलांगना दूसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार इस स्थान पर यूपी है।

इस लिस्ट को देखने पर साफ पता चलता है कि कई राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किए हैं। उदाहरण के लिए हिमाचल प्रदेश 10 स्थान ऊपर आया है। 2017 में यह 17वें स्थान पर था, वहीं 2019 की रैंकिंग में यह 7वें पायदान पर पहुंच गया है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग के उद्धेश्य व आधार-

बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया का मकसद राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना और घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी माहौल को सुधारना है।  

राज्यों को रैंकिंग कई मानकों मसलन निर्माण परमिट, श्रम नियमन, पर्यावरण पंजीकरण, सूचना तक पहुंच, जमीन की उपलब्धता तथा एकल खिड़की प्रणाली के आधार पर दी जाती है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये कहा-

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना महामारी ने सभी देशों को प्रभावित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है, एक ऐसा भारत जो मजबूत होकर वैश्विक मंच पर अधिक मुखर भूमिका निभाने में सक्षम होगा। 

इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम वर्ल्ड बैंक की डुइंग बिजनस रिपोर्ट में 2017 में 185वें स्थान पर थे और 2020 में 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ये कहा-

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम सभी मानते हैं कि एक हाथ की मदद करके ही हम दूसरे हाथ में कुछ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से राष्ट्र को 2025 तक $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यों की व्यावसायिक सुधार कार्य योजना हमारे राज्यों के विश्वास का प्रतिबिंब है, कि वे लोगों की समृद्धि के लिए बेहतर और काम कर सकते हैं। रैंकिंग इस प्रयास को दर्शाती है कि विभिन्न राज्य अपने सिस्टम और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाबिज़नेसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित