लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों से पूंजी व्यय में तेजी लाने को कहा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से पूंजी खर्च को निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अधिक करने तथा व्यवहारिक परियोजनाओं के लिये सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावना टटोलने की कोशिश करने को कहा।

उन्होंने बुनियादी ढांचा रूपरेखा पर चर्चा के लिये वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्रालयों और उनके अधीन आने वाले केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के बकाये का यथाशीघ्र निपटान करने का भी आग्रह किया।

बुनियादी ढांचा रूपरेखा पर यह वित्त मंत्री की मंत्रालयों तथा विभागों के साथ पांचवीं समीक्षा बैठक थी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में मंत्रालयों तथा उनके सीपीएसई के पूंजी व्यय, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मंत्रालयों और उनके सीपीएसई के पूंजीगत व्यय प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए, वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये बढ़ा हुआ पूंजीगत व्यय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा मंत्रालयों को अपने पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया।’’

मंत्रालयों से पूंजी व्यय निर्धारित लक्ष्य से अधिक करने का उद्देश्य लेकर चलने का आग्रह किया गया।

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजी व्यय का प्रावधान किया गया है। यह 2020-21 के बजटीय अनुमान से 34.5 प्रतिशत अधिक है।

सीतारमण ने कहा कि हालांकि, बजटीय प्रावधानों से पूंजी व्यय में वृद्धि के प्रयासों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा समर्थन दिया जाना है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर खर्च सिर्फ केंद्र सरकार का बजटीय खर्च नहीं है और इसमें राज्य सरकारों तथा निजी क्षेत्र द्वारा किया जाने वाला बुनियादी ढांचा खर्च शामिल है। इसमें अतिरिक्त बजटीय संसाधनों के माध्यम से सरकारी व्यय भी शामिल है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इसीलिए मंत्रालयों को नये तरीकों से वित्त पोषण के जरिये परियोजनाओं के लिये वित्त की व्यवस्था करने पर सक्रिय रूप से काम करना है और बुनियादी ढांचे के खर्च को बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने मंत्रालयों से यह भी कहा कि वे व्यवहारिक परियोजनाओं के लिये सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावना टटोले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर